पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से जीत हासिल करके तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पाकिस्तान की इस जीत में हसन नवाज ने अहम भूमिका निभाई।हसन नवाज़ ने इस मैच में नाबाद 63 रनों की पारी खेली और हुसैन तलत के साथ 104 रनों की साझेदारी करके मेहमान टीम को पहले वनडे में जीत दिलाई।

Advertisement

इस मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने एविन लुईस, शाई होप और रोस्टन चेज़ के अर्धशतकों की बदौलत ऑलआउट होने से पहले 280 रन बनाए थे। गुडाकेश मोती ने भी 31 रनों की अहम पारी खेलकर अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी (51 रन पर 4 विकेट) और नसीम शाह (55 रन पर 3 विकेट) ने पुछल्ले बल्लेबाज़ों को आउट करके वेस्टइंडीज़ को 300 से पहले रोकने में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। सैम अयूब सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए और उसके बाद बाबर आज़म (47) और अब्दुल्ला शफीक (29) के साथ मिलकर पारी को संभाला। मिडल ऑर्डर में मोहम्मद रिज़वान (53) ने भी शानदार पारी खेली लेकिन जब अंत में मैच फंसता हुआ नजर आ रहा था तभी हसन नवाज़ और तलत ने पारी को संभाला।

Also Read: LIVE Cricket Score

नवाज़ को शुरुआत में संघर्ष करना पड़ा, लेकिन उन्होंने वापसी की और अपनी किस्मत का फायदा उठाकर सात गेंदें शेष रहते पाकिस्तान को मैच जितवा दिया। नवाज के अलावा तलत 37 गेंदों में 41 रन बनाकर नाबाद रहे। नवाज़ अपना वनडे डेब्यू कर रहे थे लेकिन इस मैच में उन्होंने जैसे बल्लेबाजी की उसे देखकर लगा ही नहीं कि ये उनका पहला मैच है। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे 10 अगस्त को होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार