25 अक्टूबर, मुंबई (CRICKETNMORE)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुंबई के मैदान पर खेले जा रहे पांचवे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका के महान बल्लेबाज हाशिम अमला ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 6000 रन बनानें का रिकॉर्ड बना लिया। हाशिम अमला ने 126 वनडे मैच के 123 पारियों में इस हैरत भरे कारनामें को अंजाम दिया। अमला से पहले यह रिकॉर्ड भारत के विराट कोहली के नाम था।


Advertisement

कोहली ने 144 वनडे मैच के 136 पारियों में 6000 रनों का आंकड़ा छुआ था। कोहली के इस रिकॉर्ड तो तोड़कर अमला ने वनडे क्रिकेट में अपनी जानदार बल्लेबाजी से एक बार फिर बेहतरीन बल्लेबाजों में शूमार हो गए हैं।

तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज रिचर्ड्सन हैं जिन्होंने 6000 वनडे रन 156 मैच के 141 पारियों में पूरे किए थे तो वहीं सौरव गांगुली ने वनडे में 6000 रनों का आंकड़ा 152 मैच के 147 पारियों में पूरे किए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार