16 अगस्त, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। इंग्लैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में करारी हार झेलने के बाद साउथ अफ्रीका टीम को बहुत बड़ा झटका लग सकता है। खबरों के अनुसार साउथ अफ्रीका के सबसे बड़े बल्लेबाज हाशिम आमला कॉलपेक डील साइन कर सकते हैं। उन्हें कई काउंटी टीमों ने संपर्क किया है जिसमें लंदन क्लब का नाम सबसे आगे चल रहा है। 

Advertisement

इससे पहले ये खबर आई है कि साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मॉर्ने मॉर्केल वारविकशायर कॉलपेक डील साइन कर सकते हैं। वहीं पहले ही काइल एबॉट और रिली रोसॉ, स्टियान वैन जिल (ससेक्स) और डेन विलास (लंकाशायर) काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए साउथ अफ्रीका टीम का साथ छोड़ चुके हैं। क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखिए PHOTOS     

Advertisement

अमला साउथ अफ्रीका की टेस्ट टीम के अहम बल्लेबाज हैं औऱ अब तक खेले गए 107 टेस्ट मैचों में 49 की औसत से 8281 रन बना चुके हैं। साउथ अफ्रीका के की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर (311 रन) बनाने का रिकॉर्ड भी अमला के नाम हैं। 

इसके अलावा उन्होंने 156 वन डे मैचों में 50.25 की औसत से 7186 रन बनाए हैं। अमला के नाम वन डे क्रिकेट में सबसे तेज 2000, 3000, 4000, 5000, 6000 और 7000 रन बनाने का रिकॉर्ड है।

माना जा रहा है कि आमला इंग्लैंड दौरे पर बल्ले से खराब प्रदर्शन के बाद इस डील को लेकर काफी गंभीर हैं। साउथ अफ्रीका की टीम में इस समय काफी बदलाव हो रहे हैं और इंग्लैंड के कोच ऑटिस गिब्सन के साउथ अफ्रीका के हेड कोच बनने की रेस मे सबसे आगे हैं। अगर मौजूदा कोच रसेल डोमिंगो की जगह गिब्सन के हेड कोच बनाया जाता है तो अमला नहीं पारी की शुरुआत कर सकते हैं। आमला कै गिब्सन पसंद नहीं हैं। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की हॉट वाइफ्स PHOTOS

अमला इससे पहले भी एसेक्स के लिए काउंटी क्रिकेट खेल चुके हैं। लेकिन अब ये देखने वाली बात होगी की अमला कॉलपेक डील साइन करते हैं या नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार