हशमतुल्लाह शहीदी अफगानिस्तान क्रिकेट के उभरते हुए नाम हैं। उनको 2021 के मई में टेस्ट और वनडे में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की कमान मिली।

Advertisement

हाल ही में हशमतुल्लाह ने एक खास इंटरव्यू के दौरान कई रोचक बातों का खुलासा किया। इस दौरान उन्होंने अपने निजी जिंदगी और क्रिकेट के दुनिया से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए।

Advertisement

इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि वो भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से क्या चुराना चाहेंगे? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वो धोनी से उनके शांत रहने की कला चुराना चाहते हैं।

अपने सेलिब्रिटी क्रश के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कियारा आडवाणी उन्हें पसंद है। वर्तमान में अपनी बेस्ट क्रिकेट टीम का नाम बताते हुए उन्होंने भारत का नाम लिया।

हशमतुल्लाह ने आगे बात करते हुए कहा कि अगर उन्हें कभी आईपीएल में खेलने का मौका मिला तो वह विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलना चाहेंगे।

इसके अलावा उन्होंने और भी कई बड़े मजेदार सवाल के जवाब दिए। आमिर खान की फेवरेट फिल्म दंगल को उन्होंने अपनी ऑल-टाइम फेवरेट मूवी बताई।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार