बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीत हासिल कर ली है। इस मैच के हीरो पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ हसन अली रहे जिन्होंने 3 विकेट लिए। उन्हें उनकी शानदार गेंदबाज़ी के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

Advertisement

हालांकि, हसन अली ने शानदार गेंदबाज़ी के अलावा एक ऐसी हरकत भी की जिसके चलते सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की जा रही है। ये घटना बांग्लादेशी पारी के 17वें ओवर की पांचवीें गेंद पर घटित हुई जब हसन अली ने नुरुल हसन को मोहम्मद रिज़वान के हाथों कैच करवाकर पवेलियन की राह दिखाई।

Advertisement

नुरुल को आउट करते ही हसन अली ने जिस तरह से उन्हें Send Off दिया वो सच में काफी भड़काने वाला था लेकिन नुरुल हसन बिना एक भी शब्द बोले पवेलियन की तरफ चलते रहे। लेकिन हसन अली बार-बार हाथ हिलाकर उन्हें पवेलियन की तरफ जाने का इशारा करते रहे।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। वहीं, बांग्लादेश द्वारा दिए गए 128 रन बनाने के लिए भी पाकिस्तानी टीम को काफी मशक्कत करनी पड़़ी और किसी तरह गिरते-पड़ते बाबर आज़म की टीम ने लक्ष्य को 19.2 ओवर में हासिल कर लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार