किंग्सटन (जमैका), 1 सितम्बर। भारत के लिए टेस्ट हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन चुके जसप्रीत बुमराह (16-6) की घातक गेंदबाजी के आगे बेबस वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने यहां के सबीना पार्क मैदान पर जारी दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में 87 रनों पर सात विकेट गंवा दिए हैं। भारत ने पहली पारी में हनुमा विहारी (111) के शानदार शतक की बदौलत 416 रन बनाए थे। इस लिहाज से मेजबान टीम 329 रन पीछे है जबकि सम्मान की इस लड़ाई में जहमर हेमिल्टन (2) और रहकीम कार्नवेल (4) के रूप में दो बल्लेबाज नाबाद हैं।

Advertisement

बुमराह के अलावा भारत की ओर से मोहम्मद समी ने एक सफलता हासिल की है।

Advertisement

कप्तान जेसन होल्डर (77-5) की उम्दा गेंदबाजी के दम पर भारत की पहली पारी 416 रनों पर समेटने के बाद कैरेबियाई टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो नौ रनो के कुल योग पर ही उसे पहला झटका लग गया।

 

बुमराह ने जान कैम्पबेल (2) को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच कराकर मेजबान टीम को पहला झटका दिया। इसके बाद पारी के नौवें ओवर में बुमराह ने डारेन ब्रावो (4), शाहमार ब्रूक्स (0) और रोस्टन चेज (0) को आउट कर हैट्रिक पूरी की।

शिमरान हिटमायेर (34), क्रेग ब्राथवेट (10) और कप्तान होल्डर (18) ही दोहरा अंक हासिल कर सके। हिटमायेर को शमी ने आउट किया जबकि होल्डर और ब्राथवेट बुमराह का शिकार बने।

इससे पहले, भारतीय टीम अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 416 रन बनाने में सफल रही। भारत की तरफ से हनुमा विहारी ने सबसे ज्यादा नाबाद 111 रनों की पारी खेली। यह उनका पहला टेस्ट शतक भी है। 

Advertisement

विहारी ने ईशांत शर्मा के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी की। ईशांत ने भी टेस्ट में अपना पहला अर्धशतक बनाया। उन्होंने 80 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 57 रन बनाए।

विहारी ने अपनी नाबाद पारी में 225 गेंदों का सामना किया और 16 चौके लगाए। 

इन दोनों के अलावा भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने 76 और मयंक अग्रवाल ने 55 रनों की पारी खेली। यह दोनों पहले ही दिन आउट हो गए थे। 

Advertisement

विंडीज के लिए कप्तान जेसन होल्डर ने पांच विकेट लिए। रखीम कोर्नवॉल ने तीन विकेट अपने नाम किए। केमार रोच और क्रैग ब्रैथवेट ने एक-एक विकेट लिए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार