पाकिस्तान सुपर लीग के छठे सीजन के पहले एलिमिनेटर में पेशावर जाल्मी ने कराची किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कराची किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे। कराची के लिए बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 53 रनों की पारी खेली।

Advertisement

176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेशावर जाल्मी की शुरुआत शानदार रही और दोनों ओपनर ने मिलकर पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। पेशावर की ओर से अफगानिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई ने 38 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल थे। इस दौरान उन्होंने कराची के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर की पहली ही गेंद पर लंबा छक्का भी लगाया।

Advertisement

आमिर पारी का दूसरा ओवर फेंंकने आए और उनके ओवर की पहली गेंद पर ज़जई ने डीप स्क्वायर लेग की तरफ एक लंबा छक्का लगा दिया। ज़जई का स्वैग देखकर आमिर भी दंग रह गए। आमिर को कोई बल्लेबाज़ उनकी पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर उनका वेलकम करे, ऐसा नज़ारा बहुत कम देखने को मिलता है।

ज़जई ने आमिर की जो धुनाई की उसके बाद से कराची की टीम उबर नहीं पाई और पेशावर की टीम ने आसानी से पांच विकेट से जीत हासिल कर ली। पेशावर की टीम ने इस लक्ष्य को 1 गेंद शेष रहते 19.5 ओवरों में ही हासिल कर लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार