MS Dhoni Superstition: क्रिकेट की दुनिया में भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो Superstition यानी अंधविश्वास में भरोसा रखते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी उन्हीं खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। जी हां, कैप्टन कूल भी अंधविश्वास में भरोसा रखते हैं। धोनी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा पूर्व बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ने दुनिया के सामने रखा है जिसके बारे में सिर्फ और सिर्फ माही के करीबी ही जानते थे।

Advertisement

दरअसल, धोनी यह किस्सा साल 2011 का है। यहां हम वनडे वर्ल्ड कप की बात कर रहे हैं जिसे भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में श्रीलंका को फाइनल में हराकर जीता था। वीरेंद्र सहवाग कहते हैं कि वर्ल्ड कप 2011 के दौरान धोनी ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ और सिर्फ खिचड़ी खाई, क्योंकि उनका ऐसा मानना था कि उनके खिचड़ी खाने से भारतीय टीम जीत रही है। धोनी कहते थे कि भले ही उनके रन नहीं बन रहे हैं, लेकिन उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि हमारी टीम जीत रही है।

Advertisement

इतना ही नहीं, धोनी के Superstition से जुड़ा एक किस्सा पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने भी दुनिया के सामने रखा था। ओझा ने धोनी के अंधविश्वास को याद करते हुए यह बताया था कि धोनी मैच से पहले किसी भी खिलाड़ी को 'ऑल द बेस्ट' या 'गुड लक' नहीं बोलते। ऐसा इसलिए, क्योंकि धोनी का मानना है कि वह जब-जब ऐसा करते हैं तब-तब वह खिलाड़ी मैदान पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाता। यही वजह है अब धोनी ने ऐसा करना छोड़ दिया है।

Also Read: Live Scorecard

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, लेकिन वह अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई कर रहे हैं। हाल ही में धोनी की अगुवाई में सीएसके ने अपना पांचवां आईपीएल टाइटल जीता था। धोनी आगामी आईपीएल सीजन में भी सुपर किंग्स की अगुवाई करते नज़र आ सकते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार