Top 5 Lowest Scores in Test Cricket: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने जमैका के सबीना पार्क में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 176 रनों से हरा दिया। 204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज दूसरी पारी में 14.3 ओवर में सिर्फ 27 रन पर ऑलआउट हो गई और उनका 27 पर ऑलआउट होना टेस्ट क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे कम स्कोर है।

Advertisement

टेस्ट इतिहास में एक पारी में सबसे कम स्कोर का शर्मनाक रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम दर्ज है, जो उन्होंने 1955 में 26 रन पर ऑलआउट होकर बनाया था। उस मैच में इंग्लिश टीम ने न्यूजीलैंड को सिर्फ 26 रनों पर ऑलआउट करके इतिहास रचा था। उसके बाद दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज का नंबर आता है जो इस मैच में सिर्फ 27 रन पर आउट हो गए।

Advertisement

अगले 3 सबसे कम स्कोर साउथ अफ्रीका के नाम दर्ज हैं। अफ्रीकी टीम 1896 में इंग्लैंड के खिलाफ 30 रन पर ऑलआउट हुई थी और इसके बाद 1924 में भी इंग्लिश टीम ने अफ्रीकी टीम को 30 रन पर ही ऑलआउट किया था जबकि 1899 में भी इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को सिर्फ 35 रन पर रोक दिया था।आजकल के ज़माने में इतने कम स्कोर देखने को नहीं मिलते हैं ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या आने वाले समय में न्यूजीलैंड का 26 रनों का रिकॉर्ड कभी टूट पाएगा या नहीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर वेस्टइंडीज की बात करें तो उनके लिए आगे की राह भी आसान नहीं है क्योंकि उनकी अगली टेस्ट सीरीज़, भारत का दो मैचों का दौरा होगी जो कि अक्टूबर में होना है। हाल ही में जो कुछ हुआ है, उससे उबरने के लिए उन्हें अपनी मौजूदा टीम में काफ़ी बदलाव करने होंगे। ये दोनों मैच अहमदाबाद और दिल्ली में खेले जाएंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार