5 नवंबर। पूर्व भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति पर निशाना साधते हुए कहा कि निश्चित तौर पर एक बेहतर चयन समिति की जरूरत है। युवराज ने यहां संवाददाताओं से कहा, "निश्चित तौर पर हमें बेहतर चयनकर्ताओं की जरूरत है चयनकर्ताओं का काम आसान नहीं होता है। जब भी वे 15 खिलाड़ियों का चयन करेंगे तब ऐसी बातें होंगी कि उन 15 खिलाड़ियों का क्या होगा जिन्हें टीम में मौका नहीं मिला। यह मुश्किल काम है लेकिन मुझे लगता है कि आधुनिक क्रिकेट को लेकर उनकी सोच उस स्तर तक नहीं है जैसी कि होनी चाहिए थी।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से खिलाड़ियों के हितों की रक्षा का समर्थन करता हूं और उनके बारे में सकारात्मक सोच रखता हूं। आप किसी खिलाड़ी या टीम के बारे में नकारात्मक सोच कर सही नहीं करेंगे।"

Advertisement

पूर्व खिलाड़ी ने साथ ही कहा, "आपके असली चरित्र का तभी पता चलता है जब खिलाड़ी का समय साथ नहीं देता है और आप खिलाड़ियों को प्रेरित करते हैं। बुरे समय में, हर कोई बुरी बात करता है। निश्चित रूप से हमें बेहतर चयनकर्ताओं की जरूरत है।"

इसके अलावा धोनी के रिटायरमेंट वाले सवाल पर युवराज सिंह ने रिप्लाई किया और कहा कि वो इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। आपको यह सवाल अपने महान चयनकर्ताओं से पूछना चाहिए। युवराज सिंह ने कहा कि इस मामले में चयनकर्ता ही हस्तक्षेप कर सकते हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार