डिलेड, 9 दिसम्बर | चेतेश्वर पुजारा (71) और अजिंक्य रहाणे (70) की शानदार पारियों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को अपनी दूसरी पारी में 307 रनों का स्कोर खड़ा किया है।   देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

एडिलेड ओवल मैदान पर जारी मैच में इस पारी के दम पर भारत ने आस्ट्रेलिया को 323 रनों का लक्ष्य दिया है। इस समय दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के 3 विकेट गिर गए हैं।  देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के मार्कस हैरिस ने अपने डेब्यू टेस्ट में एक गजब का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मार्कस हैरिस ने डेब्यू टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 26 रन बनाए और आउट हुए।

मार्कस हैरिस के साथ ऐसा होते ही वो एक हैरत भरे रिकॉर्ड की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। मार्कस हैरिस दुनिया के ऐसे बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिनके नाम टेस्ट मैच की दोनों पारियों में एक जैसा स्कोर बनानें का कारनामा दर्ज हो।

मार्कस हैरिस से पहले 6 बल्लेबाजों के साथ ऐसा संयोग टेस्ट क्रिकेट में घटित हुुआ है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार