12 सितंबर। हांगकांग क्रिकेट टीम के कप्तान रहे अंशुमन रथ ने हांगकांग की कप्तानी छोड़ दी है। अंशुमन रथ ने कप्तानी छोड़ने का फैसला इसलिए किया क्योंकि अब वो भारत के लिए क्रिकेट खेलना चाहते हैं। 

Advertisement

आपको बता दें कि अंशुमन रथ ने हांगकांग क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद कहा है कि वो भारत वापस आकर टीम इंडिया में अपनी जगह बनानें की कोशिश करेंगे। अंशुमन रथ ने आगे कहा कि वो अब रणजी ट्रॉफी में खुद के सिलेक्शन को लेकर अपनी उपलब्धता दर्ज कराएंगे।  

Advertisement

अंशुमन रथ ने कहा कि हांगकांग क्रिकेट ने ही उन्हें पहचान दी है और मैं हांगकांग क्रिकेट का इसके लिए शुक्रिया अदा करता हूं।

 

अंशुमन रथ आगे कहा कि 12 साल की उम्र से यह एक शानदार सफर रहा. मगर अब मुझे लगता है कि आगे बढ़ने का वक्त आ गया है. मैं हांगकांग क्रिकेट को भविष्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

आपको बता दें कि अंशुमन रथ के साथ भारतीय पासपोर्ट भी है और वो आईपीएल 2020 में अनकैप्ड स्‍थानीय खिलाड़ी के तौर पर ऑक्शन में अपनी उपलब्धता दर्ज करा सकेंगे। 

हांगकांग क्रिकेट के लिए अंशुमन रथ ने 18 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान 828 रन 51.75 की औसत से बनानें में सफलता पाई है। इसके साथ - साथ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में  अंशुमन रथ ने 5 मैच खेले हैं। इस दौरान अंशुमन रथ ने 62.76 की औसत से 391 रन बनानें का कमाल किया है। 

Advertisement

वहीं बात करें टी-20 इंटरनेशनल की तो अंशुमन रथ के नाम 20 मैच दर्ज है औऱ 321 रन बनाए हैं। वैसे आपको बता दें कि अंशुमन रथ मूल रूप से भारतीय हैं और उनके माता - पिता मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं। 90 के दशक में अंशुमन के माता-पिता हॉन्ग कॉन्ग पलायन कर गए थे।  

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार