कैरेबियाई क्रिकेट फैंस के लिए खुशी की बात है कि विमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग (WCPL) एक बार फिर रोमांचक मुकाबलों के साथ लौट रही है। ये टूर्नामेंट 10 सितंबर से शुरू होगा लेकिन सीज़न की शुरुआत से पहले ही बारबाडोस रॉयल्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम की स्टार ऑलराउंडर और कप्तान हेली मैथ्यूज़ कंधे की चोट के कारण पूरे सीज़न से बाहर हो गई हैं।

Advertisement

मैथ्यूज़ पिछले कुछ समय से फिटनेस समस्याओं से जूझ रही हैं। इंग्लैंड सीरीज़ के दौरान उन्हें कंधे में चोट लगी थी और इसके बाद सर्जरी करवानी पड़ी। इसी कारण वो महिला बिग बैश लीग का पिछला सीज़न भी मिस कर गईं। हाल ही में उन्होंने द हंड्रेड विमेंस में वापसी की, लेकिन वहां भी चोट दोबारा उभर आई और अब उन्हें WCPL से बाहर होना पड़ा है।

Advertisement

हेली मैथ्यूज़ बारबाडोस रॉयल्स की सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी रही हैं। लगातार दो बार टीम को खिताब दिलाने में उनका बड़ा योगदान रहा है। ऐसे में उनकी अनुपस्थिति टीम के लिए बड़ा झटका है। टीम ने अब चिनेले हेनरी को कप्तान बनाने का फैसला किया है। वो इस बार टीम का नेतृत्व करेंगी और 10 सितंबर को होने वाले पहले मैच में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ उतरेंगी। हालांकि, मैथ्यूज़ के स्थान पर टीम कौन-सी नई खिलाड़ी को शामिल करेगी, इसकी घोषणा अभी बाकी है।

Also Read: LIVE Cricket Score

विमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए बारबाडोस रॉयल्स की टीम इस प्रकार है- चिनेले हेनरी (कप्तान), अफी फ्लेचर, आलिया अल्लेने, किसिया नाइट, स्टेफी सोग्रिम, शमिलिया कॉनेल, शेनेटा ग्रिमोंड, कियाना जोसेफ, त्रिशन होल्डर, नाइजान्नी कंबरबैच, चमारी अथापथु, जॉर्जिया रेडमायने, कर्टनी वेब, श्रेयंका पाटिल।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार