21 अक्टूबर। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में भी रोहित शर्मा ने शतक जमा दिया है। रोहित ने अपने वनडे करियर का 20वां शतक ठोक दिया है। स्कोरकार्ड
रोहित शर्मा ने 84 गेंद पर शतक जमाया। अपनी शतकीय पारी में रोहित ने 10 चौके और 5 छक्के जमाए हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे ऐसा लग रहा है कि वेस्टइंडीज के गेंदबाज स्कूली गेंदबाज हैं।
विराट कोहली और रोहित शर्मा ने ऐसा चौथी दफा किया है एक ही मैच में दोनों बल्लेबाजों ने शतक जमाने का कमाल किया हो।
गौरतलब है कि शुरूआती 98 वनडे पारियों में रोहित केवल 2 शतक ही लगा पाए थे तो वहीं आखिर के 85 पारियों में अबतक रोहित शर्मा ने 18 शतक जमा दिए हैं। ओपनर के तौर पर रोहित ने 18 शतक जमाने का कमाल कर दिखाया है।
आपको बता दें कि विराट कोहली 140 रन बनाकर आउट हुए। कोहली को बिशू ने अपनी फिरकी में कोहली को फंसाकर स्टंप आउट किया।
Most sixes by openers in ODIs:
— Umang Pabari (@UPStatsman) October 21, 2018
272 - Chris Gayle
263 - Sanath Jayasuriya
168 - ROHIT SHARMA*
167 - Sachin Tendulkar
144 - Adam Gilchrist #INDvWI
ये खबर लिखे जाने तक भारत को जीत के लिए केवल 67 रन की दरकार है। स्कोरकार्ड