नई दिल्ली, 18 अप्रैल| शिखर धवन को आक्रामक स्ट्रोकप्ले के लिए जाना जाता है। प्रशंसक उन्हें गब्बर कहते हैं। लेकिन धवन की एक और साइड है। धवन ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने संगीत के स्वाद को बदला और इसका असर उनके खेल पर भी पड़ा।

Advertisement

धवन ने भारत के लाइफस्टाइल कोच और मोटीवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास से इंस्टाग्राम पर बातचीत में कहा कि उनकी संगीत की पंसद का असर उनके खेल पर पड़ा है।

Advertisement

धवन ने कहा, "हमें नकारात्मक टिप्पणियां मिलती हैं, लेकिन मैं कमेंट्स नहीं पढ़ता हूं। मैं पहले पंजाबी संगीत सुनता था जो आक्रामक होता था। लेकिन अब मैं इस तरह का संगीत नहीं सुनता और इसलिए शांत रहता हूं। संगीत का भी मुझ पर असर पड़ता है।"

उन्होंने कहा, "यह जरूरी है कि आप दूसरी आवाजों से प्रभावित नहीं हों। मुझे याद है एक बार मैं आईपीएल में जीरो पर आउट हो गया था। पवेलियन लौटते समय मैंने अपने आप से कहा कि मैंने क्या गलत किया, लेकिन मुझे तुरंत अहसास हुआ कि जितना मैं इस पर सोचूंगा उतना ही यह मेरे साथ रहेगा।"

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, "अगले मैच में मैंने 97 रन बनाए।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार