विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बेशक सोमवर को शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच हार गई, लेकिन फिर भी वह आईपीएल-13 के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने में सफल रही है। कोहली ने भी कहा है कि टीम ने क्वालीफाई करने के लिए पूरे टूर्नामेंट में अच्छी क्रिकेट खेली।

Advertisement

बैंगलोर ने दिल्ली को 153 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे उसने 19 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisement

मैच के बाद कोहली ने कहा, "यह मिश्रित भावना है। आप मैदान पर आते हो और कोशिश करते हो कि परिणाम आपके पक्ष में आए। शायद 11वें ओवर तक 17.3 ओवरों के आंकड़ों के बारे में टीम प्रबंधन में हमें बता दिया था। मैच हमारे साथ से जा रहा ता लेकिन मध्य के ओवरों में हमने उसे अपने नियंत्रण में ले लिया था।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमने टूर्नामेंट में क्वालीफाई करने के लिए शानदार क्रिकेट खेली है। फाइनल से पहले हमारे पास दो और मैच हैं।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार