इंग्लैंड के पूर्व शीर्ष क्रम के बल्लेबाज इयान बेल (Ian Bell) राष्ट्रीय चयनकर्ता की दौड़ में शामिल हो सकते हैं। इंग्लैंड के पूर्व प्रबंध निदेशक एश्ले जाइल्स को ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज में जो रूट की अगुवाई वाली टीम के खराब प्रदर्शन के मद्देनजर अपना पद छोड़ना पड़ा, जिसमें इंग्लैंड को 0-4 से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

तत्कालीन इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड को राष्ट्रीय चयनकर्ता एड स्मिथ की राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में भूमिका समाप्त करने के साथ टीम चयन की जिम्मेदारी दी गई थी।

Advertisement

40 वर्षीय बेल ने इंग्लैंड के लिए 118 टेस्ट और 161 एक वनडे इंटरनेशन मुकाबले खेले हैं। 

बेल ने टेस्ट में 7,727 रन बनाए हैं और कुछ साल पहले प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया और तब से कोचिंग की भूमिका निभा रहे हैं, बेल ने इंग्लैंड की अंडर 19 टीम के साथ काउंटी टीम डर्बीशायर के साथ काम किया है और बमिर्ंघम फीनिक्स के साथ काम किया है।

ब्रेंडन मैकुलम को जहां टेस्ट कोच नियुक्त किया गया है, वहीं ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के पूर्व कोच मैथ्यू मोट को इंग्लैंड की पुरुष  टीम का व्हाइट-बॉल कोच नियुक्त किया गया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार