मई 26, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): 1 जून को इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का भव्य शुभारंभ हो जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, पाकिस्तान, साऊथ अफ्रीका और श्रीलंका जैसी टीमें खिताब को अपने पाले में करने के लिए जद्दोजहद करती नजर आएगी। वहीं आंकड़ों की माने तो खिताब पर कब्जा जमाने की रेस में भारत और ऑस्ट्रेलिया प्रबल दावेदार होंगे। 

Advertisement

गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों ने दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का गौरव प्राप्त किया है। टीम इंडिया ने साल 2002 और साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने साल (2006 और 2009) में यह कारनामा किया है। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

 
Advertisement

 

वहीं दूसरी ओर इस वर्ष चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा ले रही टीमों में तीन ही ऐसी टीम है जिनके नाम अब तक चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब नहीं है। इंग्लैंड, बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीम अब तक किसी भी संस्करण में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत नहीं पाई है।

इंग्लैंड की टीम दो बार (साल 2004 औऱ 2013) में रनर अप रही है। इसके अलावा पाकिस्तान की टीम तीन बार (साल 2000, 2004 औऱ 2009) में सेमीफाइल खेल चुकी है। वहीं बांग्लादेश की बात की जाए तो अब तक चार चैंपियंस ट्रॉफी मे शामिल हो चुकी बांग्लादेश की टीम ने अपने स्तर पर साल 2006 में सर्वाधिक प्रदर्शन किया था। साल 2006 के चैंपियंस टॉफी में बांग्लादेश की टीम ने 9वें रैंक के साथ क्वालीफाइंड राउंड तक का सफर तय किया।

 
Advertisement

उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड और साऊथ अफ्रीका की टीमों के नाम एक-एक चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब है। न्यूजीलैंड की टीम साल 2000 में चैंपियन रही थी वहीं साऊथ अफ्रीका की टीम ने यह कारनाम साल 1998 में किया था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार