अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बर्मिघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG) के लिए क्वालीफाइंग क्रिकेट टीमों की सोमवार को घोषणा की। बर्मिघम कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन अगले साल 28 जुलाई से आठ अगस्त तक होने हैं।

Advertisement

कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला क्रिकेट को पहली बार और पुरुष क्रिकेट को दूसरी बार शामिल किया जा रहा है। इससे पहले 1998 में कुआलालंपुर में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुष क्रिकेट को शामिल किया गया था, जिसमें साउथ अफ्रीका की टीम विजेता बनी थी।

Advertisement

बर्मिघम कॉमनवेल्थ गेम्स में टी20 टूर्नामेंट के लिए आठ टीमों ने क्वालीफाई किया है, जिसमें आस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम शामिल है। इन टीमों ने एक अप्रैल 2021 को आईसीसी महिला टी20 टीम रैंकिंग में टॉप.8 में रहते हुए क्वालीफाई किया है।

मेजबान होने के नाते इंग्लैंड की महिला टीम ने सीधे ही टूर्नामेंट के लिए क्वॉलिफाई कर लिया। बर्मिघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में क्रिकेट के सभी मैच इंग्लैंड के एजबेस्टन मैदान पर खेले जाएंगे।

11 दिनों तक चलने वाले बर्मिघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 72 देशों के करीब 4500 एथलीट भाग लेंगे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार