ICC Womes T20 World Cup 2023: महिला टी-20 वर्ल्ड कप के आखिरी ग्रुप मैच में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 10 विकेट से रौंदकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस अहम मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए और इस मामूली से लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम ने बिना विकेट गंवाए ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

अफ्रीकी टीम के लिए लौरा वोल्वार्ट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके और 1 छक्का भी लगाया। मज़े की बात ये है कि हाल ही में हुए महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में लौरा वोल्वार्ट को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था और ऑक्शन खत्म होने के बाद वो अनसोल्ड रही थी।

Advertisement

मगर अब लौरा ने ताज़मिन ब्रिट्स के साथ मिलकर साउथ अफ्रीका को पहली बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचाकर इतिहास रच दिया है। महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में लौरा वोल्वार्ट ने अपनी बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखी थी लेकिन, उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला लेकिन उनकी इस पारी को देखने के बाद पांचों फ्रेंचाईज़ी अपने फैसले पर पछतावा महसूस कर रही होंगी और अगर लौरा वोल्वार्ट ने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचा दिया तो यकीन मानिए महिला प्रीमियर लीग में इस खिलाड़ी की कमी बहुत खलने वाली है।

अब सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना इंग्लैंड की मज़बूत टीम से होगा। ऐसे में सूने लुस की टीम इस मैच में अपना सबकुछ झोंकने के लिए तैयार होगी क्योंकि इंग्लिश टीम के खिलाफ ये मुकाबला बहुत मुश्किल होने वाला है। इंग्लैंड को बड़े मुकाबलों में दबाव झेलने की आदत है तो वहीं, अफ्रीकी टीम के लिए अपनी धरती पर सेमीफाइनल खेलना फायदेमंद साबित हो सकता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार