ICC Women's World Cup 2022: वेलिंगटन में यहां बेसिन रिजर्व स्टेडियम में रविवार को खेले गए मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 141 रन से शानदार जीत दर्ज की। पेरी, मैकग्राथ की बल्लेबाजी और डार्सी ब्राउन की गेंदबाजी ने ऑस्ट्रलिया टीम को वर्ल्ड कप मैच में तीसरी सबसे बड़ी जीत दिलाई। पहले टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं, पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी की शुरुआत कमजोर रही। सलामी जोड़ी आर. हायनेस और विकेटकीपर हेली मात्र क्रमश: 30 और 15 रन बनाकर आउट हो गई। वहीं, कप्तान लैनिंग भी पांच रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गईं। इस दौरान टीम का स्कोर 15 ओवर में 56/3 था।

Advertisement

हालांकि, ई पेरी ने पारी को संभाला और बल्लेबाज मूनी के साथ 50 रन की साझेदारी की, जहां मूनी 29वें ओवर में 30 रन बनाकर अमेलिया केर के ओवर में आउट हो गईं। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी ताहलिया मैकग्राथ और पेरी के बीच पांचवे विकेट के लिए लंबी साझोदारी हुई, जिसमें दोनों बल्लेबाजों ने 100 रन जोड़े।

Advertisement

पेरी ने शानदार अर्धशतक लगाकर 68 रन बनाए और मैकग्राथ ने भी अर्धशतक लगाते हुए टीम में 57 रन जोड़े। पेरी के आउट होने के बाद मैकग्राथ भी हानहा रोवे के ओवर में कैच थमा बैठीं। वहीं, गार्डनर ने भी नाबाद 48 रन बनाकर टीम में अहम योगदान दिया।

गेंदबाज ली ताहुहू ने नौ ओवर में 53 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। वहीं, हानहा रोवे, एफ माककेय, जानसेन और अमेरिया केर ने 1-1 विकेट झटका । इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 269 रन बनाए।

270 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, जिसमें सबसे ज्यादा रन एमी सैटरथवेट (44) और ली ताहुहु (23) ने बनाए। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा, जिससे बल्लेबाजों एक के बाद एक जल्द ही पवेलियन वापस चले गए। किसी भी बल्लेबाज के बीच 50 रन की साझेदारी नहीं हुई, जिससे टीम डग्मगाती हुई नजर आई।

गेंदबाज डार्सी ब्राउन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। वहीं, अमांडा वेलिंगटन और गार्डनर ने भी दो-दो विकेट झटके। मेगन शुट्ट, ताहलिया मैकग्राथ और एलिसे पेरी ने भी अहम योगदान दिया, जिसमें उन्होंने 1-1 विकेट झटके। गेंदबाजों ने 30.2 ओवर में ही न्यूजीलैंड को ढेर कर दिया, जिसमें टीम ने दस विकेट खोकर 128 रन बनाए।

Advertisement

संक्षिप्त स्कोर :

ऑस्ट्रेलिया: 269/8 (राचेल हेन्स 30, एलिसे पेरी 68, बेथ मूनी 30, ताहलिया मैकग्राथ 57, एशले गार्डनर 48 नाबाद; ली ताहुहू 3/53)।

न्यूजीलैंड: 128/10 (एमी सैटरथवेट 44) डार्सी ब्राउन 3/22, एशले गार्डनर 2/15)।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार