विराट कोहली एक ऐसा नाम जिसने पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय तक भारतीय क्रिकेट के बोझ को अपने कंधों पर उठाया है और भारतीय क्रिकेट को बुलंदियों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। 2019 तक तो विराट कोहली एक अलग ही प्लेनेट पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वो क्रिकेट इतिहास के लगभग सभी रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर देंगे मगर 2019 के बाद उनकी फॉर्म में ऐसी गिरावट आई जिसकी किसी भी भारतीय फैन ने उम्मीद नहीं की थी।

Advertisement

लगभग तीन साल तक वो एक अंतर्राष्ट्रीय शतक के लिए तरसते रहे। इस दौरान जब उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अपना 71वां अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाया तो लगा कि पुराना विराट कोहली लौट आया है लेकिन अभी तक हम सब उस पुराने विराट कोहली का सिर्फ इंतज़ार ही कर रहे हैं। अगर टेस्ट फॉर्मैैट की बात करें तो पिछले तीन साल तो विराट कभी भी याद नहीं रखना चाहेंगे और यही कारण है कि आइसलैंड क्रिकेट ने विराट कोहली पर तंज कसते हुए उन्हें ड्रॉप करने तक की बात कह दी है।

Advertisement

आइसलैंड क्रिकेट को सोशल मीडिया पर अक्सर बाकी देशों का मज़ाक उड़ाते हुए देखा गया है और इस बार उन्होंने विराट कोहली को अपने निशाने पर रखा है। क्रिकेट आइसलैंड ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली के पिछले तीन साल के टेस्ट आंकड़े शेयर करके पूछा है कि विराट कोहली को ड्रॉप क्यों नहीं किया जा रहा है ? आइसलैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'क्या कुछ खिलाड़ियों को ड्रॉप नहीं किया जा सकता है? विराट कोहली को ही ले लीजिए, जिनका पिछले 3 साल का टेस्ट रिकॉर्ड है:

2020: 19.33 की औसत से 116 
2021: 28.21 की औसत से 536 
2022: 265 की औसत से 26.50 

पिछले 3 वर्षों और 36 पारियों से निरंतर औसत दर्जे का प्रदर्शन। लेकिन क्या कोहली के बैंक में अब भी पर्याप्त क्रेडिट बचा हुआ है?'

Also Read: SA20, 2023 - Squads & Schedule

Advertisement

आइसलैंड क्रिकेट के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस काफी बवाल कर रहे हैं और भारत के स्टार क्रिकेटर पर निशाना साधने को लेकर आइसलैंड क्रिकेट पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं लेकिन विराट के पिछले तीन साल के आंकड़े देखकर क्या आप उन्हें टेस्ट टीम में रखना पसंद करेंगे, अपनी राय जरूर दीजिएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार