ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार (12 जून) को नामीबिया को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम सुपर 8 राउंड में पहुंच गई है जबकि ऑस्ट्रेलिया को अपना आखिरी ग्रुप मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलना बाकी है। ये मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए तो मायने नहीं रखता लेकिन इस मैच का नतीजा इंग्लैंड के लिए बहुत मायने रखता है और अगर ऑस्ट्रेलिया ये मैच हार जाता है तो इंग्लैंड ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाएगा ऐसे में इंग्लिश फैंस हर हाल में चाहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया ये मैच जीते ताकि उनकी टीम सुपर-8 की रेस में बनी रहे। 

Advertisement

हालांकि, इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने अपने सनसनीखेज बयान से फैंस को हिलाकर रख दिया है। हेज़लवुड ने ये कहा है कि इंग्लैंड को टूर्नामेंट से बाहर करने के लिए स्कॉटलैंड के खिलाफ़ मैच को उनकी टीम हल्के में ले सकती है। हेज़लवुड ने ये भी कहा कि उनकी टीम कुछ स्टार खिलाड़ियों को आराम देने के बारे में भी सोच सकती है। उनके इस बयान के बाद क्रिकेट जगत में हलचल तेज़ हो गई है और अब हर कोई बेसब्री से इस मैच का इंतज़ार कर रहा है।

Advertisement

वैसे, आपको बता दें कि अगर ऑस्ट्रेलिया जानबूझकर इंग्लैंड को बाहर करने के लिए स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच को हल्के में लेता है तो ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। मार्श पर ICC की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.11 के तहत आरोप लगाया जा सकता है, जिसके कारण उन्हें ऑस्ट्रेलिया द्वारा जल्द ही खेले जाने वाले तीन सुपर आठ मुकाबलों में से दो के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है।

Also Read: Live Score

ये नियम 'अनुचित रणनीतिक या सामरिक कारणों' को रोकने के लिए बनाया गया है। जैसे कि जब कोई टीम जानबूझकर ICC इवेंट में पूल मैच हार जाती है ताकि उस ICC इवेंट में अन्य टीमों की स्थिति प्रभावित हो सके। इसके अलावा, ये स्पष्ट किया गया है कि रन रेट में अनुचित हेरफेर उसी श्रेणी में आएगा और मार्श पर संभवतः लेवल 2 के अपराध के तहत आरोप लगाया जाएगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम शायद ऐसा कुछ भी करने से बचेगी जिससे उनके कप्तान को बैन झेलना पड़े।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार