8 दिसंबर। कंगारू कोच जस्टिन लैंगर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के मैदान के बीचों - बीच गर्मजोशी के साथ जश्न मनानें के तरीकों को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

कंगारू कोच जस्टिन लैंगर का कहना है कि यदि ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी मैदान के बीच में इस तरह का जश्न मनाएं तो उनकी काफी आलोचना होगी और ऑस्ट्रेलियाई टीम के रवैये पर सवाल खड़ा किया जाएगा।

Advertisement

जस्टिन लैंगर ने कहा कि यदि उनके खिलाड़ी भारतीय कप्तान विराट कोहली की तरह विकेटों का जश्न मनाते तो उन्हें अब तक 'दुनिया के सबसे बदतर इंसान' करार दे दिया गया होता। 

गौरतलब है कि एडिलेड टेस्ट मैच के पहले दिन जब इशांत शर्मा ने अपनी बेहतरीन गेंद पर एरोन फिंच को क्लिन बोल्ड कर दिया था तो कोहली ने बेहद ही गर्मजोशी के साथ जश्न मनाकर विकेट गिरने की खुशी मनाई थी। देखें पूरा स्कोरकार्ड

जिसके बाद कंगारू कोच जस्टिन लैंगर कोहली के ऐसे जश्न को लेकर ऐसी बातें मीडिया में आकर कह रहे हैं। गौरतलब है कि भारत की टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया से आगे नजर आ रही है और अबतक ये खबर लिखे जाने तक 121 रन की बढ़त बना चुकी है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार