स्वस्तिक चिकारा इन दिनों विराट कोहली के साथ हर वक्त नजर आने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। जब कुछ साथियों ने उन्हें एक मीम के जरिए चिढ़ाया, तो चिकारा ने भी जबरदस्त जवाब दिया – "अपने भाई को तो मैं ही पिलाऊंगा पानी!" स्वस्तिक का यह जवाब फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। फिलहाल वह अभी तक आरसीबी के लिए कोई मैच नहीं खेले हैं, लेकिन चर्चा में जरूर बने हुए हैं।

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज स्वस्तिक चिकारा इन दिनों चर्चा में हैं, लेकिन बैटिंग से नहीं, बल्कि विराट कोहली के आस-पास मंडराने को लेकर। दरअसल, स्वस्तिक को अक्सर मैदान पर कोहली के करीब देखा जाता है। इस पर जब कुछ टीममेट्स ने एक मजेदार मीम बनाकर उन्हें ट्रोल किया कि उनकी सबसे बड़ी टेंशन विराट को सबसे पहले पानी पिलाना है, तो चिकारा ने भी ठंडा लेकिन दिल जीतने वाला जवाब दिया - "तो क्या हो गया? अपने भाई को तो मैं ही पानी पिलाऊंगा।"

Advertisement

यहां देखिए VIDEO:

यूपी के गाजियाबाद से आने वाले 20 साल के स्वस्तिक चिकारा ने सितंबर में यूपी टी20 लीग में 27 गेंदों में 85 रन ठोककर सबसे तेज फिफ्टी बनाई थी। इसके बाद लिस्ट ए डेब्यू में हिमाचल के खिलाफ 117 रनों की धमाकेदार पारी खेली। रणजी ट्रॉफी में भी डेब्यू कर चुके चिकारा ने अभी तक बेंगलुरु के लिए कोई IPL मैच नहीं खेला है।

इधर रविवार को दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स बनाम बेंगलुरु का मुकाबला होने वाला है। विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं और दिल्ली के होम ग्राउंड पर फैंस उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित 11 दिल्ली के खिलाफ
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयर - सुयश शर्मा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार