Women’s T20 Challenge: क्रिकेट के मैदान पर आपने कई बार खिलाड़ियों को सुपरमैन बनते हुए देखा होगा लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं 'सुपरवुमैन' के बारे में। महिला टी20 चैलेंज 2020 के फाइनल मुकाबले में ट्रेलब्लेजर्स (Trailblazers) की खिलाड़ी नटाकन चंटम (Nattakan Chantam) ने मैदान पर शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन करते हुए बाउंड्री पर ऐसी फील्डिंग की जिसे देखकर आप दातों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाएंगे।

Advertisement

दूसरे ओवर की पहली गेंद पर सुपरनोवा के सलामी बल्लेबाज रॉड्रिक्स ने सोफी एक्लेस्टन की गेंद पर ड्राइव करने की कोशिश की लेकिन बल्ले का किनारा लगते ही गेंद बाउंड्री की ओर जाने लगी। ऐसा लग रहा था कि गेंद आसानी से सीमारेखा पार कर जाएगी लेकिन नटाकन चंटम ने उड़कर सीमारेखा के पार जाती गेंद को बाहर ढकेल दिया।

Advertisement

नटाकन चंटम की फील्डिंग देखकर सुपरनोवा के डगआउट के खिलाड़ी भी खुदको ताली बजाने से नहीं रोक पाए वहीं कमेंटेटर भी ऐसी जबरदस्त फील्डिंग देखकर शॉक रह गए। बता दें कि महिला टी20 चैलेंज 2020 के फाइनल मुकाबले में ट्रेलब्लेजर्स ने सुपरनोवा को 16 रन से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट जीत लिया है।

सुपरनोवा को हराकर ट्रेलब्लेजर्स की टीम पहली बार चैंपियन बनी है। ट्रेलब्लेजर्स की कमान स्मृति मंधाना के हाथों में थी वहीं, हरमनप्रीत कौर सुपरनोवा की कप्तान थीं। ट्रेलब्लेजर्स की टीम ने सुपरनोवा को 119 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में हरमनप्रीत की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 102 रन ही बना सकी और मुकाबले को गंवा बैठी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार