IND v AUS 2020: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया। शॉ जहां पहली पारी के दौरान 0 पर आउट हो गए वहां दूसरी पारी में भी उनका बल्ला खामोश रहा और वह महज 4 रन बना सके। इस खराब प्रदर्शन के बाद पृथ्वी शॉ को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर शॉ को ट्रोल कर रहे हैं। इस बीच शॉ ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जिसे पढ़कर ऐसा लग रहा है मानो उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब दिया है। शॉ ने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'अगर आप कुछ कर रहे हों और कभी-कभी लोग आपको उस काम को करने के लिए डिमोटिवेट करें। इसका यह ही मतलब हुआ कि आप वह काम कर सकते हैं लेकिन वह नहीं।'

Advertisement

ऐसा पहली बार नहीं है कि पृथ्वी शॉ को खराब फॉर्म के चलते ट्रोल किया गया हो। इससे पहले दोनों प्रेक्टिस मैच के दौरान भी शॉ का बल्ला खामोश रहा था और वह कुछ खास नहीं कर पाए थे। सोशल मीडिया पर लगातार पृथ्वी शॉ की जगह केएल राहुल या फिर शुभमन गिल को खिलाने की बात चल रही है।

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 26 दिंसबर से मेलबर्न के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। मोहम्मद शमी चोट की वजह से टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं वहीं भारत के कप्तान विराट कोहली पितृत्व अवकाश के चलते स्वदेश वापस लौट रहे हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार