भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड के मैदान पर चल रहे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली 74 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हुए। नाथन लॉयन के ओवर में अजिंक्या रहाणे ने एक शॉट खेला और उन्हें रन के लिए कॉल किया। हालांकि यह रन पूरा नहीं हो पाया और दूसरे छोर पर खड़े विराट कोहली रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।

Advertisement

इसी बीच कमेंट्री कर रहे भारतीय कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने अपने साथी कमेंटेटर ग्लेन मैक्ग्राथ के साथ बातचीत के दौरान एक ऐसी घटना को याद किया जब उनकी वजह से पूर्व महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को रन आउट होना पड़ा था।

Advertisement

मांजरेकर ने कहा,"मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही अनुभव हुआ है जब मैंने गलती से सचिन तेंदुलकर को रन आउट करवा दिया था। और मुझे भी याद नहीं है कि मैंने अपना विकेट खोया था या नहीं।"

गौरतलब है की कोहली और रहाणे के बीच एक अच्छी साझेदारी चल रही थी और उन्होंने साथ में मिलकर 88 रनों की साझेदारी कर ली थी। लेकिन रहाणे के गलत कॉल की वजह से और हां-ना करते-करते कोहली को अपना विकेट गंवाना पड़ा।

इसके बाद रहाणे भी 42 के स्कोर पर मिशेल स्टार्क की गेंद पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार