शुरुआती दो वनडे मैचों एकतरफा जीत हासिल करने के बाद आस्ट्रेलिया को बुधवार को तीसरे वनडे में भारत ने 13 रनों से हरा दिया। आस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने कहा है कि मनुका ओवल मैदान पर हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा के बीच हुई शतकीय साझेदारी ने इस मैच में उनकी टीम के लिहाज से अंतर पैदा कर दिया। भारत ने अपने पांच विकेट 152 रनों पर ही खो दिए थे। इसके बाद पांड्या (नाबाद 92) और जडेजा (नाबाद 66) ने छठे विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी कर भारत को 302 रनों के स्कोर पर पहुंचाया।

Advertisement

मैच के बाद फिंच ने कहा, "हमने आज अच्छी प्रतिस्पर्धा की। हम थोड़े पीछे रह गए। हार्दिक और जडेजा के बीच अच्छी साझेदारी हुई। हम अगर उन दोनों में से किसी एक को आउट कर लेते तो अच्छी स्थिति में होते।"

Advertisement

फिंच ने 74 और ग्लैन मैक्सवेल ने 58 रनों की पारियां खेल आस्ट्रेलिया को जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने यह मुमकिन नहीं होने दिया।

तीसरे मैच को हारने के बाद भी आस्ट्रेलिया 2-1 से सीरीज अपने नाम करने में सफल रही।

दोनों टीमों के बीच अब तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज शुक्रवार से मनुका ओवल से ही शुरू होगी।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार