भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने कैनबेरा के मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। वो अपनी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने मैच में 40 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली और टीम के लिए बतौर ओपनर अच्छा काम किया।

Advertisement

इस दौरान राहुल ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर के 1500 रन पूरे किए। उन्होंने यह कारनामा 39 पारियों में किया है। बता दें कि केएल राहुल ने अब भारतीय कप्तान विराट कोहली, ऑस्ट्रलियाई कप्तान एरॉन फिंच और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के साथ सबसे तेज 1500 इंटरनेशनल टी-20 रन बनाने के मामले में तीनों की बराबरी कर ली है। कोहली, फिंच और बाबर आजम ने भी अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर के 1500 रन 39 पारियों में ही पूरे किए है।

Advertisement

राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में यह कारनामा अपनी 51 रनों की पारी के दौरान 39वां रन बनाते ही किया। 

इसके अलावा राहुल ने साल 2020 में टी-20 मैचों में 1000 रन भी पूरे कर लिए और वो इस साल पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।

गौरतलब है कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को पहले टी-20 मुकाबले में 11 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। सीरीज का दूसरा मैच 6 दिसंबर को सिडनी के मैदान पर खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार