IND vs AUS: सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले अभ्यास मैच में शानदार बल्लेबाजी की है। सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंद पर 1 छक्के और 6 चौकों की मदद से 50 रन बनाए वहीं आउट होने से पहले उनके मुख से निकला कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूर्यकुमार यादव लास्ट के ओवर में फंसे-फंसे खेलते हुए नजर आ रहे थे। इसी बात को लेकर वो थोड़ा झल्लाए भी थे।

Advertisement

इस बीच सूर्यकुमार यादव को कहते सुना गया, 'मारने का मूड ही नहीं हो रहा है यार।' गौर करने वाली बात ये थी कि ठीक इसके बाद वह अगली गेंद पर स्क्वायर लेग क्षेत्र की ओर गलत फ्लिक शॉट खेलते हुए आउट हो गए। कैच सीधे सीमर गेंदबाज केन रिचर्डसन के ही हाथों में जा गिरा था।

Advertisement

बता दें कि सूर्यकुमार यादव गजब की फॉर्म में हैं और टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में उनकी बैटिंग पर टीम इंडिया काफी ज्यादा निर्भर करने वाली है। मौजूदा समय में सूर्यकुमार यादव टी 20 क्रिकेट में वर्ल्ड नंबर-2 बैटर हैं। वहीं अगर मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए।

केएल राहुल ने सर्वाधिक 33 गेंदों पर 57 रन बनाए। वहीं सूर्यकुमार यादव 50 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की टीम 187 रन के टारगेट के जवाब में 180 रन ही बना सकी और मुकाबले को 6 रनों से हार गई। मोहम्मद शमी ने आखिरी ओवर में गजब की गेंदबाजी की। शमी ने 1 ओवर में 4 रन देकर भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार