भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत पर अपना दबदबा बनाया है। दूसरे दिन के खेल के बाद इंग्लैंड ने भारत पर 345 रनों की बढ़त बना ली है।

Advertisement

इसी बीच भारत के युवा ऑलराउंडर रियान पराग ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जो कि बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं उनको लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है।

पराग ने भारतीय कप्तान को लेकर बड़ा खुलासा किया और कहा है कि लीड्स टेस्ट की दूसरी पारी में भारत के कप्तान विराट कोहली एक जबरदस्त वापसी करते हुए शानदार शतक जमाएंगे।

Advertisement

पराग ने ट्विटर पर लिखा,"दूसरी पारी में विराट कोहली शतक जमाएंगे...भारत बढ़ते रहो।"

बता दें कि पराग पिछले सप्ताह से ही विराट कोहली के फैंस द्वारा ट्रोल हुए थे जब उन्होंने विराट कोहली की तकनीक पर उंगली उठाया था। ऐसे में अब रियान पराग के इस शतक वाले ट्वीट को देखकर विराट के फैंस बेहद खुश हुए होंगे।

अभी तक इस 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में विराट कोहली ने केवल 69 रन बनाए हैं। पहली पारी में वो 7 रनों के निजी स्कोर पर जेम्स एंडरसन का शिकार बने।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार