IND vs ENG 3rd Test Day 1: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की स्थिति काफी मजबूत है। पहले सेशन में ही टीम इंडिया ने 4 विकेट लेकर इंग्लैंड को बैकफुट पर ढकेल दिया है। फिलहाल इस मैच से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Advertisement

वायरल वीडियो में विराट कोहली इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का विकेट लेने के बाद सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन जिस तरह से विराट सेलिब्रेट कर रहे हैं वह क्रिकेट के प्रति उनके जुनून को दिखाता है। विराट सेलिब्रेट करते हुए काफी ज्यादा एग्रेसिव मोड पर चले जाते हैं। रूट के विकेट की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलकती है।

Advertisement

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर आउट होने से पहले काफी अच्छा खेल रहे थे। रूट ने 37 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 17 रन बनाए थे।  खबर लिखे जाने तक इंग्लैड ने 81 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए हैं। डोम सिबले 0 पर आउट हुए वहीं जॉनी बेयरस्टो भी खाता खोलने में कामयाब नहीं हो सके। टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल ने 3 अश्विन ने 2 और इशांत ने 1 विकेट लिया है।

फिलहाल यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और यह मैच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। भारत को WTC के फाइनल मुकाबले में क्वालीफाई करने के लिए इंग्लैंड को बाकी बचे 2 मैचों में से किसी 1 में हराना है हालांकि एक भी हार भारत का WTC के फाइनल में खेलने का सपना तोड़ सकती है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार