भारत के खिलाफ रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड ने जो रूट के शतक की बदौलत मैच में वापसी कर ली है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लिश टीम ने 7 विकेट खोकर 302 रन बना लिए हैं और फिलहाल क्रीज़ पर जो रूट 106 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि ओली रॉबिन्सन 31 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।

Advertisement

पहले दिन भारतीय टीम ने 112 रन पर ही इंग्लैंड के पांच विकेट चटका दिए थे लेकिन इसके बाद इंग्लिश टीम ने पुछल्ले बल्लेबाजों की मदद से मैच में वापसी कर ली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी पहले दिन काफी एनिमेटेड नजर आए और जब-जब कैमरा उन पर गया वो कुछ ना कुछ करते दिखे। इस दौरान एक पल ऐसा भी आया जब रोहित शर्मा कैमरामैन पर ही भड़कते दिखे।

Advertisement

ये घटना टी-ब्रेक से ठीक पहले देखने को मिली जब इंग्लिश पारी के 60वें ओवर के दौरान रवींद्र जडेजा की गेंद बेन फॉक्स के पैड्स पर जा लगी। अंपायर ने तो नॉटआउट दिया लेकिन टीम इंडिया के पास जो डीआरएस बचा था, कप्तान रोहित शर्मा ने उसे इस्तेमाल करने की ठानी। इसके बाद बड़ी स्क्रीन पर रीप्ले देखने के बाद रोहित तनाव में थे। तभी, जब वो बड़ी स्क्रीन पर देख रहे थे तो अचानक कैमरामैन ने डीआरएस से फोकस हटाकर रोहित पर फोकस कर दिया और कुछ सेकेंड तक कैमरा रोहित पर ही था।

कैमरामैन की इस हरकत को देखकर रोहित खुद पर काबू नहीं रख सके और सबके सामने कह दिया, 'मुझे क्या दिखा रहा है? उधर दिखा ना।'

Also Read: Live Score

रोहित का ये गुस्से वाला वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं। वहीं, अगर इस डीआरएस की बात करें तो रीप्ले से पता चला कि गेंद लेग स्टंप से बाहर जा रही थी जिसके चलते भारतीय टीम ने अपना रिव्यू खो दिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार