IND VS ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 151 रनों से करारी शिकस्त दी है। इस मैच के दौरान जब मोहम्मद सिराज ने जेम्स एंडरसन के रूप में इंग्लैंड के अंतिम बल्लेबाज को आउट किया था तब मैदान पर कुछ ऐसा हुआ था जिसपर फैंस की नजर नहीं गई। 

Advertisement

फैंस और टीम इंडिया जश्न मनाने में मशगूल हो गई थी और उन्होंने रोहित शर्मा द्वारा की गई बेहतरीन फील्डिंग को मिस कर दिया। हुआ यूं कि सिराज की तेज गति की गेंद को खेलने से एंडरसन पूरी तरह से चूक गए और क्लीन बोल्ड हो गए। गेंद की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि स्टंप से टकराने के बाद वह सीधा स्लिप पर चली गई।

Advertisement

स्लिप में फील्डिंग कर रहे रोहित शर्मा ने कोई भी गलती नहीं की और एक हाथ से शानदार कैच लपक लिया। रोहित शर्मा का यह कैच वाकई शानदार था जिसे ज्यादातर फैंस ने मिस कर दिया था। वहीं अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया इस जीत के बाद सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 25 अगस्त से लीड्स के मैदान पर खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम इस मैच में ढेर सारे बदलावों के साथ उतर सकती है। मार्क वुड पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं वहीं डेविड मलान की तीसरे टेस्ट मैच में वापसी हो सकती है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार