गौतम गंभीर को कुछ फैंस विराट कोहली के सबसे बड़े आलोचक के रूप में देखते हैं। कुछ मौकों पर गौतम गंभीर ने ऐसी बाते कहीं जो किंग कोहली के फैंस को बिल्कुल भी पंसद नहीं आईं। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान जिसमें विराट ने शतक जड़ा था उस वक्त कमेंटेटर गंभीर ने ऐसी बात बोल दी थी जो काफी ज्यादा वायरल हो गई थी। 

Advertisement

सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की तुलना के सवाल पर गौतम गंभीर ने कहा था कि इन दोनों खिलाड़ियों की तुलना नहीं हो सकती क्योंकि सचिन के टाइम में 5 खिलाड़ी 30 गज के दायरे के अंदर नहीं रहते थे। मतलब गंभीर का कहना था कि सचिन के टाइम में पावरप्ले से लेकर तमाम वो चीजें नहीं थीं जो अब इस खेल को पूरी तरह से बल्लेबाजों के फेवर में बना रही है।

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में विराट कोहली फ्लॉप रहे और उनके बल्ले से महज 4 रन निकले। कोहली के महत्वपूर्ण मौकों या फिर दबाव की स्थिति में बल्लेबाजी करने की उनकी क्षमता को लेकर कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं। इस बीच गौतम गंभीर ने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए विराट कोहली का समर्थन किया है।

स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत के दौरान गौतम गंभीर ने कहा, 'विराट कोहली वहां इसलिए है क्योंकि वो विराट कोहली हैं। उन्होंने जब भी जरूरत पड़ी भारत के लिए कठिन रन बनाए हैं।' बता दें कि भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 2-1 से टी20 सीरीज जीतने के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। तीसरा वनडे मुकाबला 15 जनवरी को खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार