India vs Zimbabwe: हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और जिम्बाब्वे के बीच हो रहे पहले वनडे मुकाबले में केएल राहुल (KL Rahul) ने सुर्खियां बटोरीं। लंबे टाइम बाद टीम में वापसी कर रहे कप्तान केएल राहुल से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें राष्ट्रगान की शुरुआत से पहले उनके खूबसूरत गैस्चर ने फैंस का दिल जीत लिया है।

Advertisement

केएल राहुल से जुड़ा जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि केएल राहुल पहले च्विंगम चबा रहे होते हैं लेकिन, राष्ट्रगान की शुरुआत से पहले वो अपने मुंह से च्विंगम निकालते हैं और सावधान की मुद्रा में खड़े होते हैं। केएल राहुल से जुड़ा ये वीडियो एक फैन ने शेयर किया है।

Advertisement

इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, 'राष्ट्रगान से पहले केएल राहुल ने मुंह से निकाली च्विंगम। आप पर गर्व है।' यूजर्स भी इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं अगर मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और जिम्बाब्वे की कमर तोड़कर रख दी।

जिम्बाब्वे की टीम पूरे 50 ओवर भी ना खेल सकी और 40.3 ओवर में महज 189 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया को 190 रनों का टारगेट मिला। जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान रेजिस चकबवा ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। वहीं टीम इंडिया के लिए दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल ने 3-3 विकेट झटके।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार