India vs England 3rd Test Day 1: कप्तान रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा और सऱफराज खान की शानदार पारियों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन (15 फरवरी) का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन बना लिए हैं। दिन के अंत पर जडेजा और कुलदीप यादव नाबाद पवेलियन लौटे। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और 33 रन के कुल स्कोर तक यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल औऱ रजत पाटीदार आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद रोहित ने जडेजा के साथ मिलकर पारी को संभाला औऱ चौथे विकेट के लिए 204 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। 

Advertisement

रोहित ने अपने करियर का 11वां शतक जड़ते हुए 196 गेंदों में 14 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 131 रन बनाए। डेब्यू पर तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सरफराज ने 66 गेंदों में 62 रन बनाए, जिसमे उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का जड़ा। सरफराज दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट होकर पवेलियन लौटे। सरफराज ने 48 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके साथ ही वह भारत के टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए। 

जडेजा ने अपना तीसरा शतक जड़ा और पहले दिन 212 गेंदों में 9 चौकों औऱ 2 छक्कों दी मदद से 110 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी के दौरान जडेजा ने टेस्ट में अपने 3000 रन भी पूरे कर लिए।

इंग्लैंड के लिए पहले दिन मार्क वुड ने 3 विकेट और टॉम हार्टली ने 1 विकेट हासिल किया।  

टीमें

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Also Read: Live Score

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार