यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन (Yashasvi Jaiswal) के नाबाद अर्धशतकों के दम पर इंडिया ए ने बांग्लादेश ए (India A vs Bangladesh A) के खिलाफ कॉक्स बाजार के शेख कमाल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 36 ओवर में बिना कोई विकेट गवांए 120 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम ने पहली पारी में 8 रन की बढ़त हासिल कर ली है। 

Advertisement

दिन का खेल खत्म होने पर यशस्वी और ईश्वरन नाबाद पवेलियन लौटे। ईश्वरन ने 106 गेंदों में 8 चौकों की मदद से नाबाद 61 रन बनाए हैं। वहीं ईश्वनर 111 गेंदों में 53 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने छह चौके जड़े।

Advertisement

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 45 ओवरों में सिर्फ 112 रनों पर ऑलआउट हो गई। मोसद्देक हुसैन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 88 गेंदों में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 63 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश ए के आठ बल्लेबाजी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

इंडिया ए के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सौरभ कुमार ने 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा नवदीप सैनी ने तीन, मुकेश कुमार ने दो और अतीत सेठ ने एक विकेट अपने खाते में डाला।

गौरतलब है कि इंडिया ए और बांग्लादेश एक के बीच दो अनौपचारिक टेस्ट मैच खेली जानी है। इसके बाद दूसरा मुकाबला सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव और विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत भी दूसरे मैच में इंडिया ए टीम का हिस्सा होंगे। इन तीन खिलाड़ियों को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम इंडिया में जगह मिली है। 

भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच 14 दिसंबर से चटगांव में होगा और दूसरा टेस्ट मैच में 22 दिसंबर से ढाका में। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार