India A vs Australia A, 2nd Unofficial Test: केएल राहुल (KL Rahul) औऱ साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) के शानदार शतकों के दम पर इंडिया ए ने लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए को 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही इंडिया ने सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली।  412 रन के लक्ष्य पीछा करते हुए इंडिया ए की टीम चौथे और आखिरी दिन 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन से आगे खेलने उतरी और जीत के लिए 243 रन की जरूरत थी।

Advertisement

इंडिया के लिए दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल ने 210 गेंदों में नाबाद 176 रन की पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 4 छक्के जड़े। उनके अलावा साईं सुदर्शन ने 172 गेंदों में 100 रन, वहीं कप्तान ध्रुव जुरेल ने 66 गेंदों में 56 रन बनाए। जिसके चलते इंडिया ए ने 91.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 413 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। 

Advertisement

बता दें कि यह तीनों ही खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा है, ऐसे में इनकी फॉर्म भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है। 

इससे पहले दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 185 रन पर सिमट गई थी। जिसमें कप्तान नाथन मैकस्वीनी ने नाबाद 85 रन और जोश फिलिप ने 50 रन की पारी खेली और पहली पारी में मिली 226 की बढ़त के चलते भारत के सामने 412 रन का लक्ष्य रखा। 

इंडिया ए के लिए इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए दोनों पारियों को मिलाकर मानव सुथार ने 8 विकेट औऱ गुरुनूर बराड़ ने 6 विकेट हासिल किए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया ए ने 420 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंडिया ए की टीम 194 रन पर सिमट गई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार