लिसेस्टर, 26 जून (Cricketnmore)। इंडिया-ए ने मयंक अग्रवाल (112) की अगुआई में बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों द्वारा किए गए संयुक्त प्रदर्शन के दम पर त्रिकोणीय सीरीज में ग्रेस रोड मैदान पर खेल गए मैच में इंग्लैंड लायंस को 102 रनों के अंतर से हरा दिया।

Advertisement

यह इंडिया-ए की इस सीरीज में दूसरी जीत है। उसने सोमवार को वेस्टइंडीज-ए को मात दी थी। इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 309 रन बनाए। जबाव में इंग्लैंड लांयस की टीम 41.3 ओवर में 207 रनों पर ही ढेर हो गई।

Advertisement

इंडिया-ए के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। मयंक ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ मिलकर टीम को मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 165 रनों की विशाल साझेदारी की।

एड बर्नाड ने गिल को आउट कर इंडिया-ए को पहला झटका दिया। गिल ने 80 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के मदद से 72 रनों की पारी खेली। मयंक 207 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 104 गेंदों का सामना किया और 10 चौकों के अलावा चार चौके लगाए।

इन दोनों के अलावा हनुमा विहारी ने 63 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 69 रनों की पारी खेली।

टीम का मध्यक्रम ज्यादा कुछ खास नहीं कर सका। अंत में दीपक हुड्डा ने 27 गेंदों का सामना करते हुए एक चौके और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाए।

Advertisement

मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड लायंस ने अपना पहला विकेट 23 के कुल स्कोर पर निक गब्बिंस के रूप में खोया। यहां से विकेट गिरने को सिलसिल शुरू हुआ वो रूका नहीं। मेजबान टीम की तरफ से लियाम डॉसन ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। बर्नाड ने 31 रन बनाए।

भारत की तरफ से शार्दूल ठाकुर ने तीन विकेट लिए। खलील अहमद ने दो विकेट अपने नाम किए। प्रसिद्ध कृष्णा, क्रूणाल पांड्या, कृष्णाप्पा गौतम, दीपक हुड्डा ने एक-एक विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार