डार्विन/नई दिल्ली, 26 जुलाई (हि.स.) । युवा लेग स्पिनर कर्ण शर्मा के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत भारत ए ने बेहद रोमांचक मैच में दक्षिण अफ्रीका ए को एक विकेट से हराकर चार देशों के बीच चल रही सीमित ओवरों की ‘ए’ श्रृंखला के फाइनल की तरफ एक और कदम बढ़ा दिया है।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 275 रन बनाये। रिली रोसो ने 150 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 137 रन बनाये। रोसो के बाद दूसरा बड़ा स्कोर फरहान बेहरडीन का था जिन्होंने 29 रन बनाये। लेग स्पिनर कर्ण भारत की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने दस ओवर में 35 रन देकर दो विकेट लिये और फिर विषम परिस्थितियों में 16 गेंद पर 39 रन ठोककर टीम को एक गेंद शेष रहते जीत दिलायी। कर्ण ने चार चौके और दो छक्के लगाया। उन्होंने तेज गेंदबाज मर्चेंट डि लेंगे और कैगिसो रबादा को विशेष निशाना बनाया।

Advertisement

भारत का स्कोर एक समय एक विकेट पर 152 रन था लेकिन इसके बाद वह आठ विकेट पर 234 रन के स्कोर पर संघर्ष कर रहा था। इसके बाद कर्ण की पारी भारत के काम आयी। शीर्ष क्रम में कप्तान रोबिन उथप्पा (46), उन्मुक्त चंद (52) और मनन वोहरा (53) ने अच्छा योगदान दिया लेकिन इसके बाद मध्यक्रम बिखर गया। उथप्पा और उन्मुक्त ने पहले विकेट के लिये 84 रन जोड़े। उन्मुक्त और मनन ने बाद में दूसरे विकेट के लिये 68 रन की साझेदारी की।

उन्मुक्त ने बेहद धीमी बल्लेबाजी की और 112 गेंद खेली लेकिन मनन ने 31 गेंदों पर तूफानी पारी खेली जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल है। शीर्ष क्रम के तीनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद मध्यक्रम में मनोज तिवारी (9), केदार जाधव (8), संजू सैमसन (28) और रिषि धवन (15) जल्दी आउट हो गये। भारत ए ने अब तक चार में से तीन मैच जीते हैं और उसके 15 अंक हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार