हेमिल्टन, 25 नवंबर - न्यूजीलैंड-ए क्रिकेट टीम ने कप्तान विल यंग (123) की शानदार शतकीय पारी के दम पर यहां जारी अनाधिकारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 303 रन बनाकर घोषित कर दी। 

सेडन पार्क में जारी इस मैच में इंडिया-ए टीम ने इसके बाद स्टम्प्स तक अपनी पहली पारी में सात रन बनाए हैं। अभिमन्यु (2) और मयंक अग्रवाल (4) नाबाद हैं।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड-ए के लिए विल के अलावा, थियो वान वोएर्कोम (54) ने अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा, कोई अन्य बल्लेबाज टीम के लिए अहम योगदान नहीं दे पाया। 

दोनों टीमों के बीच दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण धुल गया। दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी गई। ऐसे में इस मैच का परिणाम ड्रॉ होने की उम्मीद जताई जा रही है। 

इंडिया-ए के लिए मोहम्मद सिराज ने सबसे अधिक चार विकेट लिए। इसके अलावा, रजनीश गांधी को दो विकेट हासिल हुए और नवदीप सैनी को एक सफलता मिली। 


आईएएनएस

लेखक के बारे में

Surendra Kumar
Saurabh Sharma is an Editor for Cricketnmore in Delhi Read More
ताजा क्रिकेट समाचार