15 जून। बैंगलोर (CRICKETNMORE)। हार्दिक पांड्या की शानदार 71 रन की पारी और आखिरी समय में उमेश यादव की 21 गेंद पर 26 रन की पारी के बदौलत भारत ने पहली पारी में 474 रन बनाए।
हार्दिक पांड्या ने 94 गेंद पर 71 रन की पारी खेली और अपनी पारी में पांड्या ने 10 चौके जड़े। पांड्या के अलावा उमेश यादव ने भी 26 रन बनाए।
भारत की टीम ने आखिरी विकेट के लिए तेजी से 34 रन की पार्टनरशिप की। इशांत शर्मा और उमेश यादव ने मिलकर एक यादगार बल्लेबाजी की। जिसके कारण ही भारत की टीम 474 रन बना पाने में सफल रही।
गौरतलब है कि शिखर धवन ने 105 रन और साथ ही मुरली विजय ने 107 रन की पारी खेली थी। वहीं अफगानिस्तान के गेंदबाजों की बात करें तो राशिद खान ने 34.5 ओवर में 154 रन देकर 2 विकेट लिए।
इसके अलावा वफादार ने 2 विकेट लेने का कमाल किया। मोहम्मद नबी और मुजीब जादरान ने 1- 1 विकेट चटकाए।