12 जुलाई,(CRICKETNMORE)। रोहित शर्मा के शानदार शतक औऱ और कुलदीप यादव की कहर बरपाती गेंदबाजी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को पहले वनडे मैच में 8 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम ने 40.1 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 269 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।  देखें स्कोरकार्ड 

 
Advertisement

हिटमैन रोहित ने 114 गेंदों में 15 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 137 रन की पारी खेली और अपने वनडे करियर का 18वां शतक लगाया। वहीं कप्तानी कोहली ने 82 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 75 रन टीम की जीत की राह आसान की। 

Advertisement

इंग्लैंड के लिए मोइन अली और आदिल रशीद ने एक-एक विकेट हासिल किया। रोहित शर्मा की वाइफ रितिका हैं बहुत ही प्यारी, देखें PHOTOS

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी कुलदीप की फिरकी में फंसकर 49.5 ओवरों में 268 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की शुरुआत शानदार रही लेकिन कुलदीप ने इंग्लैंड को लगातार तीन झटके देकर बैकफुट पर धकेल दिया। 

जॉस बटलर ने 51 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 53 रन की पारी खेली। वहीं स्टोक्स ने 103 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 50 रन बनाकर इंग्लैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

भारत के लिए सबसे सफल रहे कुलदीप ने 10 ओवरों में सिर्फ 25 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। इसके अलावा उमेश यादव और यजुवेंद्र चहल ने एक विकेट हासिल किया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार