Sri Lanka vs England 3rd T20I: इंग्लैंड के दिग्गज स्पिनर आदिल रशीद (Adil Rashid) ने मंगलवार (3 फरवरी) को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में अपने कोटे के चार ओवर मे 25 रन देकर 1 विकेट लिया। उन्होंने पवन रत्नायके को अपना शिकार बनाया औऱ इसके साथ ही इतिहास रच दिया।

Advertisement

रशीद ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले वह इंग्लैंड के पहले औऱ दुनिया के छठे खिलाड़ी बन गए हैं। रशीद ने 130 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है।

Advertisement

इसके अलावा वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में छठे नंबर पर पहुंच गए हैं।  à¤‡à¤¸ लिस्ट में उन्होंने शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ा है।

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट

राशिद खान- 187 विकेट

टिम साउदी- 164 विकेट

Advertisement

ईश सोढ़ी- 162 विकेट

मुस्तफिजुर रहमान- 158 विकेट

वानिंदु हसरंगा- 151 विकेट

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आदिल रशीद- 150 विकेट

बता दें कि इस सीरीज में रशीद इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज रहे औऱ उन्होंने 3 मैच में 5 विकेट हासिल किए।

मुकाबले की हात करें तो इंग्लैंड ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को 12 रन से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। जिसमें सैम कुरेन ने 48 गेंदों में 58 रन औऱ जोस बटलर ने 21 गेंदों में 25 रन बनाए।

Advertisement

श्रीलंका के लिए दुश्मंथा चमीरा ने 5 विकेट, मथीशा पथिराना ने 2 विकेट, डुनिथ वेलालागे औऱ महीश तीक्षणा ने 1-1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका टीम 19.3 ओर मे 116 रन पर ऑलआउट हो गई।  à¤•ुसल मेंडिस ने 26 रन औप पथुम निसांका ने 23 रन बनाए। कई खिलाड़ियों को शुरूआत को मिली लेकिन उसे अहम पारी में तबदील नहीं कर सके।

इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल ने 4 विकेट और विल जैक्स ने 3 विकेट हासिल किए।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार