Sri Lanka vs England 3rd T20I: इंग्लैंड के दिग्गज स्पिनर आदिल रशीद (Adil Rashid) ने मंगलवार (3 फरवरी) को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में अपने कोटे के चार ओवर मे 25 रन देकर 1 विकेट लिया। उन्होंने पवन रत्नायके को अपना शिकार बनाया औऱ इसके साथ ही इतिहास रच दिया।
रशीद ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले वह इंग्लैंड के पहले औऱ दुनिया के छठे खिलाड़ी बन गए हैं। रशीद ने 130 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है।
इसके अलावा वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ा है।
टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट
राशिद खान- 187 विकेट
टिम साउदी- 164 विकेट
ईश सोढ़ी- 162 विकेट
मुस्तफिजुर रहमान- 158 विकेट
आदिल रशीद- 150 विकेट
बता दें कि इस सीरीज में रशीद इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज रहे औऱ उन्होंने 3 मैच में 5 विकेट हासिल किए।
मुकाबले की हात करें तो इंग्लैंड ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को 12 रन से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। जिसमें सैम कुरेन ने 48 गेंदों में 58 रन औऱ जोस बटलर ने 21 गेंदों में 25 रन बनाए।
श्रीलंका के लिए दुश्मंथा चमीरा ने 5 विकेट, मथीशा पथिराना ने 2 विकेट, डुनिथ वेलालागे औऱ महीश तीक्षणा ने 1-1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका टीम 19.3 ओर मे 116 रन पर ऑलआउट हो गई। कुसल मेंडिस ने 26 रन औप पथुम निसांका ने 23 रन बनाए। कई खिलाड़ियों को शुरूआत को मिली लेकिन उसे अहम पारी में तबदील नहीं कर सके।
इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल ने 4 विकेट और विल जैक्स ने 3 विकेट हासिल किए।