Wayne Madsen Italy Cricket Team: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें इटली पहली बार इस मेगा इवेंट में खेलते हुए नजर आएगी। इटली क्रिकेट टीम की कमान है, 42 साल के  वेन मैड्सन के हाथों में।

Advertisement

इस वर्ल्ड कप में इटली के पहले मैच के साथ ही मैड्सन ऐसा मुकाम हासिल कर लेंगे, जो दुनिया के कुछ ही एथलीट कर पाते हैं। दो अलग-अलग देशों के लिए दो अलग-अलग खेल के वर्ल्ड कप।

Advertisement

2006 में युवा मैड्सन ने साउथ अफ्रीका की नेशनल हॉकी टीम के अहम सदस्य थे और उस साल ही जर्मनी में अपनी जन्मभूमि के लिए हॉकी वर्ल्ड कप में खेले थे। अब उसके 20 साल बाद 2026 में वह इटली के लिए टी-20 वर्ल्ड कप खेलेंगे।

बतौर प्रोफेशनल क्रिकेटर मैड्सन के पास बहुत अनुभव है। उन्होंने अभी तक 219 टी-10 मैच खेले हैं, जिसमें 177 इंग्लैंड के टी-20 ब्लास्ट में। जुलाई 2023 में उन्होंने इटली के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था।  वह तेज़ी से बेहतर हो रही इटली की टीम में स्थिरता और एलीट-लेवल का अनुभव लेकर आए ।

उन्होंने अभी तक 7 टी-20 इंटरनेशनल में 205 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। टी-20 क्रिकेट में उनके नाम फिलहाल 5516 रन दर्ज हैं, जिसमें दो शतक और 25 अर्धशतक जड़े हैं। ब्लास्ट के अलावा उनके पास पाकिस्तान सुपर लीग, द हंर्डेड और एसएटी-20 में खेलने का अनुभव है।

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि इटली टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 9 फरवरी को स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलेगी। इटली ग्रप सी का हिस्सा है, जिसमें उनके आर स्कॉटलैंड के अलावा इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और नेपाल हैं। इटली की टीम टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है और चेन्नई में हुए वॉर्मअप मैच में कनाडा के खिलाफ जीत हासिल की थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार