Ireland vs India T20I: दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) की तूफानी पारी के दम पर भारत ने रविवार (26 जून) को डबलिन में खेले गए बारिश से बाधित पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में आय़रलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने दो मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। बता दें कि बारिश के खलल के कारण मैच तय समय पर शुरू नहीं हुआ और ओवरों की संख्या घटाकर 12-12 ओवर प्रति पारी कर दी गई।

Advertisement

आयरलैंड के 108 रनों के जवाब में भारत ने 9.2 ओवर में 3 विकेट गवांकर जीत हासिल कर ली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को 30 रन के कुल स्कोर पर ईशान किशन के रूप में पहला झटका लगा। किशन ने 11 गेंदों में 26 रन की तूफानी पारी खेली। इसके बाद सूर्यकुमार यादव (0) बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद ओपनर दीपक हुड्डा ने कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े। 

हुड्डा ने 29 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 47 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा पांड्या ने 12 गेंदों में 24 रन बनाए।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की शुरूआत खराब रही और 22 रन के कुल स्कोर पर 3 विकेट गिर गए। इसके बाद टेक्टर और लोर्कन टकर (18) के साथ मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 50 रन जोड़े। बता दें कि भारत के खिलाफ पहली बार आयरलैंड द्वारा यह किसी भी विकेट के लिए हुई 50 रन की पहली पार्टनरशिप है।

Advertisement

टेक्टर ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का तीसरा अर्धशतक जड़ा और 33 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 64 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 

भारत के लिए हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार