Advertisement

India vs South Africa 3rd T20I Highlights: भारतीय टीम ने रविवार (14 दिसंबर) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने पांच मैच की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम निर्धारित 20 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट हो गई। टॉप स्कोरर रहे कप्तान एडन मार्करम ने 46 गेंदों में 6 चौकों औऱ 2 छक्कों की बदौलत 61 रन की पारी खेली। बाकी कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया, टीम के 8 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक पहुंच नहीं पाए।

भारत के लिए कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी रही। अभिषेक शर्मा औऱ शुभमन गिल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 60 रन की साझेदारी की। अभिषेक ने 18 गेंदों में 35 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के जड़े। इसके बाद 92 रन के स्कोर पर शुभमन गिल भी चलते बने, उन्होंने 28 गेंदों में 28 रन बनाए।

Advertisement

कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर फ्लॉप रहे और उन्होंने 11 गेंदों में 12 रन बनाए। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए तिलक वर्मा ने 34 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए और भारतीय टीम ने 15.5 ओवर में 3 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली।

साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाजी में मार्को यान्सेन, कोर्बिन बॉश और लुंगी एंगिडी ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार